कृपया धैर्य रखें।
गुरुग्राम में सीबीएसई कक्षा 10 की हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को म …और पढ़ें
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा आज शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त होते ही केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के चेहरे अलग-अलग भावनाएं बयां कर रहे थे।
कुछ छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आए, तो कुछ के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।
कई छात्रों ने कहा कि प्रश्न अपेक्षा से थोड़ा कठिन रहा, एक छात्रा ने कहा पेपर ठीक था, लेकिन समय प्रबंधन में थोड़ी परेशानी हुई।वहीं एक अन्य छात्र ने बताया तैयारी अच्छी थी इसलिए पेपर सरल लगा।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी अपने बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए।कई अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण पर बड़ा फैसला, अप्रैल तक मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें