Ahmedabad News: LG हॉस्पिटल के ICU बेड पर खर्राटों में मस्त दिखे डॉक्टर साब-WATCH – Asianet News Hindi

अहमदाबाद के LG हॉस्पिटल से एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर डॉक्टर ICU के बेड पर आराम करते और सोते हुए दिख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने जांच के आदेश दिए हैं. माना जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार रात को बनाया गया था.
हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, पास के VS हॉस्पिटल में बेड की कमी के चलते LG हॉस्पिटल पर मरीजों का काफी दबाव रहता है. VS हॉस्पिटल भी AMC ही चलाता है. इस वजह से LG हॉस्पिटल का ICU अक्सर भरा रहता है और कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजना पड़ता है.

वीडियो में कथित तौर पर कई रेजिडेंट डॉक्टर ICU बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं, जबकि एक डॉक्टर मरीजों की देखभाल कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन के बाद हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट को इस मामले की पूरी जांच करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा, संबंधित विभाग के हेड से भी जवाब मांगा गया है. AMC के अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि ड्यूटी के दौरान कितने डॉक्टर सो रहे थे. एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, अगर डॉक्टरों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(नोटः एशियानेट न्यूज हिंदी इस वायरल वीडियो के विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News