Dubai News Live Updates: दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने – ABP News

ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की जंग में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी सीधे निशाने पर आ गया है. ईरान ने UAE पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की कई लहरें दागीं, जिससे दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े शहरों में धमाके हुए, एयरपोर्ट बंद हो गए और हजारों लोग फंस गए.
UAE की एयर डिफेंस ने ज्यादातर हमलों को रोक लिया, लेकिन कुछ डेब्री गिरने से नुकसान हुआ और 3 मौतें हुईं. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB), दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल हब, बंद रहा, जिससे ग्लोबल ट्रैवल में भारी अफरा-तफरी मच गई.
ईरान ने UAE पर हमले क्यों किए?
ईरान का कहना है कि UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं और वो अमेरिका-इजरायल के हमलों में शामिल हैं. UAE ने पहले कहा था कि वो अपना एयरस्पेस ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा, लेकिन ईरान ने फिर भी सिविलियन साइट्स को टारगेट किया. पिछले दो-तीन दिनों में ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें और 541 ड्रोन्स दागे, जिनमें से ज्यादातर UAE एयर डिफेंस ने इंटरसेप्ट कर लिए. लेकिन डेब्री गिरने से दुबई में दो घरों के आंगन में नुकसान हुआ और दो लोग घायल हुए.
बुर्ज खलीफा को खाली कराया, लाइट्स बंद की
UAE में कुल 3 मौतें हुईं, जिनमें एक पाकिस्तानी, एक नेपाली और एक बांग्लादेशी शामिल हैं. 58 लोग घायल हुए, जिनमें भारतीय, मिस्री, फिलिपिनो, इथियोपियन, श्रीलंकाई, अफगान और दूसरे देशों के लोग शामिल हैं. दुबई के पॉश इलाकों में धमाके सुनाई दिए, जहां इंटरसेप्टेड मिसाइलों की डेब्री से आग लगी. जेबेल अली पोर्ट पर काला धुआं उठा. अबू धाबी में भी एयरपोर्ट और सिविलियन एरिया प्रभावित हुए. दुबई की बुर्ज खलीफा को सेफ्टी के लिए खाली कराया गया.
दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई एयरपोर्ट बंद रहा
दुबई इंटरनेशनल (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (DWC) एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहे. जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने एयरस्पेस को ‘प्रिकॉशनरी’ बंद किया. एमिरेट्स ने दुबई से सभी फ्लाइट्स 3 मार्च दोपहर 3 बजे तक सस्पेंड कर दीं, फिर लिमिटेड फ्लाइट्स शुरू कीं. एतिहाद (अबू धाबी) ने 4 मार्च दोपहर 2 बजे तक कमर्शियल फ्लाइट्स बंद रखीं, लेकिन कुछ रेपेट्रिएशन और कार्गो फ्लाइट्स चलाईं. फ्लाइडुबई ने भी लिमिटेड ऑपरेशंस शुरू किए.
6,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हुईं. एमिरेट्स (485), एतिहाद (190), फ्लाइडुबई (181) सबसे ज्यादा प्रभावित. इंडिगो और अकासा एयर ने मिडिल ईस्ट रूट्स सस्पेंड किए. हजारों यात्री दुबई, अबू धाबी और दोहा में फंसे हैं. कई होटलों और एयरपोर्ट्स में स्ट्रैंडेड हैं. दुबई एयरपोर्ट्स ने कहा कि शाम से लिमिटेड फ्लाइट्स शुरू होंगी, लेकिन यात्रियों को एयरलाइंस से कन्फर्मेशन लेकर ही एयरपोर्ट जाना है.
PM मोदी ने UAE प्रेसिडेंट से बात की
UAE ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है. तेहरान में अपना एम्बेसी बंद कर दिया और राजदूत को वापस बुला लिया. ईरान के राजदूत को तलब कर ‘नेशनल संप्रभुता का उल्लंघन’ बताया. UAE के फेडरल नेशनल काउंसिल के मेंबर डॉ. अली राशिद अल नुऐमी ने कहा कि गल्फ देशों की ‘पैसिव डिफेंस’ की हद है और सिविलियन पर हमले बर्दाश्त नहीं होंगे. PM मोदी ने UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद से बात की, हमले की निंदा की और भारत की सॉलिडैरिटी जताई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैंने अपने भाई कतर के अमीर, शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. हम कतर के साथ पूरी तरह से खड़े हैं और उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं. हमने बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने की तुरंत जरूरत पर जोर दिया. मैंने इस मुश्किल समय में कतर में भारतीय समुदाय के लिए उनके लगातार सपोर्ट और देखभाल के लिए भी उनकी तारीफ की.’
एमिरेट्स एयरलाइंस ने कहा, ‘पूरे इलाके में एयरस्पेस बंद होने की वजह से, 4 मार्च को UAE टाइम के हिसाब से रात 11:59 बजे तक दुबई आने-जाने वाली एमिरेट्स की सभी शेड्यूल्ड फ़्लाइट्स सस्पेंड रहेंगी. एमिरेट्स 3 और 4 मार्च को कुछ पैसेंजर को वापस लाने और कार्गो प्लेन चला रहा है. हम इन कुछ फ्लाइट्स में पहले से बुकिंग कराने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दे रहे हैं. जब तक एमिरेट्स आपको सीधे तौर पर न बताए या इन फ़्लाइट्स के लिए कन्फर्म बुकिंग न हो, तब तक कृपया एयरपोर्ट न जाएं. एमिरेट्स हालात पर नजर रख रहा है और हम उसी हिसाब से अपना ऑपरेशनल शेड्यूल बनाएंगे.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News