आज का राशिफल। 4 मार्च को चंद्रमा बदलेगा राशि, मेष-कर्क सहित 5 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ – Asianet News Hindi

4 March 2026 Ka Rashifal: 4 मार्च 2026 को मेष राशि वालों को शेयर बाजार से लाभ होगा, इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। वृषभ राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें, इन्हें धन लाभ होगा। मिथुन राशि वाले दूसरों पर अधिक विश्वास न करें, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कर्क राशि वाले सामाजिक कामों में शामिल होंगे, इनके नए दोस्त भी बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, जानें क्या है रंग पंचमी की सही डेट?
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। वर्क प्लेस पर वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। शेयर बाजार से लाभ होगा।
ये भी पढ़ें-
chanakya life story: इन 7 लोगों से दुश्मनी मोल ली तो समझो खेल खल्लास!
इस राशि के लोगों को बिजनेस से अच्छा-खासा लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत ही खुश रहेंगे। लोग इनके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। इन्हें अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ के लिए दिन एकदम अनुकूल रहेगा।
इस राशि के लोग किसी पर भी अधिक विश्वास न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी की बात आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती है।
इस राशि के लोगों के नए मित्र बनेंगे, जो भविष्य में इनके बहुत काम आएंगे। बिजनेस की आगे बढ़ाने की योजनाएं बन सकती हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। मन की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा।
इस राशि के लोग बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। नए काम की शुरूआत आज भूलकर न करें। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोग आज कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिसका इन्हें पछतावा भी होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों की राय आपके बहुत काम आने वाली है।
इस राशि के लोग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस सकते हैं। परिवार और समाज में बदनामी संभव है। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर अंतोष की भावना रहेगी। दोपहर बाद का समय आपके अनुकूल रहेगा।
इस राशि के लोग धर्म-कर्म के कामों में रूचि लेंगे। सुसराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में नए अनुबंध होने से लाभ होगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोग बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिजनों के साथ मन की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। लोग आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है।
इस राशि के लोग अपने घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल बिजनेस वालों को अच्छा-खासा धन लाभ होगा। मन में जो निगेटिविटी है वह दूर हो सकती है। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
इस राशि के लोगों को अपनी लापरवाही से धन हानि हो सकती है। इन्हें अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी। लव मेट्स के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम ज्यादा होने से थकान रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
इस राशि के लोग राजनीति से जुड़े हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुरी नीयत के कारण लोग आपको धोखा देने से कोशिश करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरूआत बहुत अच्छी रहेगी। संतान सुख मिलेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News