कृपया धैर्य रखें।
Coal India 1100 से अधिक अधिकारियों को ई5 से ई6 ग्रेड में पदोन्नति देगा। पांच राज्यों में चुनाव के कारण रुका यह मामला अब मंगलवार को सूची जारी होने के स …और पढ़ें
कोल इंडिया मुख्यालय।
जागरण संवाददाता,धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड मंगलवार को ई5 से ई 6 ग्रेड में प्रमोशन की सूची जारी करेगा। पांच राज्यों में चुनाव के कारण यह मामला लंबित था। चुनाव खत्म होते ही प्रबंधन ने सूची जारी करने का फैसला लिया है।
इस प्रमोशन सूची में माइनिंग, कार्मिक, वित्त, मेडिकल, सिविल, ईएंडएम और एक्सकेवेशन समेत सभी विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ई5 ग्रेड में 3 साल पूरे कर चुके और डीपीसी में योग्य पाए गए करीब 1100 से ज्यादा अधिकारियों को ई6 में प्रोन्नति मिलेगी। सबसे अधिक संख्या माइनिंग कैडर के अधिकारियों की है। उन्हें दूसरे कंपनी में तबादला भी किया जाएगा।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू थी। नियमों के तहत चुनाव आयोग की अनुमति बिना प्रमोशन सूची जारी नहीं की जा सकती थी। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने सूची को अंतिम रूप दिया है।
ई 6 में प्रमोशन से अधिकारियों का मूल वेतन, भत्ते और वरिष्ठता बढ़ेगी। साथ ही उन्हें उच्च पदों की जिम्मेदारी मिलेगी। प्रमोशन 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। सूची मंगलवार शाम तक कोल इंडिया के पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।