Samsung 5G फोन पर 7000 रुपये का भारी डिस्काउंट! Galaxy A57 के सभी वेरिएंट्स हुए सस्ते – 91mobiles.com

क्या कभी सुना है कि कोई नया फोन लॉन्च हुआ हो और एक महीने के भीतर ही उसपर 7000 रुपये का डिस्काउंट मिलने लगे? यह कारनामा सैमसंग ने किया है। बीती 10 अप्रैल को इंडिया में Samsung Galaxy A57 5G फोन लॉन्च हुआ था और अब कंपनी इस मोबाइल को तगड़ी छूट के साथ बेच रही है। इस प्रीमियम 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को बिना किसी कूपन या क्रेडिट कार्ड के ही 7 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 56,999 रुपये है। यह मेमोरी वेरिएंट 49,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वहीं 12जीबी रैम वाले 5जी फोन को 55,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है जब्कि यह मेमोरी वेरिएंट 62,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। फोन को Awesome Navy, Awesome Icyblue या Awesome Lilac कलर में चुना जा सकता है।
मजे की बात यह है कि इस डिस्काउंट को कंपनी बिना किसी टर्म एंड कंडिशन के ही दे रही है। यानी फोन पर 7000 रुपये की छूट पाने के लिए किसी स्पेशल बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति यह नया सैमसंग 5जी फोन सस्ते रेट पर खरीद सकता है। कंपनी वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट अन्य प्लेटफॉर्म व रिटेल स्टोर्स पर भी Galaxy A57 डिस्काउंट के साथ पाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह स्कीम सीमित समय के लिए लाई गई है जिसका फायदा इस सप्ताह उठाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फ्लैट पैनल वाली Super AMOLED+ स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन को कंपनी ने Vision Booster तकनीक से लैस किया है जिसके चलते धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट ब्राइट और साफ दिखेगा। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
गैलेक्सी ए57 5जी एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.9गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 13,92,494 आ चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Samsung Xclipse 550 GPU दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A57 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस Samsung 5G फोन में 5000एमएएच बैटरी दी गई है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे 36 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसमें Circle to Search, Gemini और Bixby के साथ ही कई AI Editing फीचर्स दिए गए हैं। यह IP68 रेटिंग वाला फोन है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News