Aaj Ka Panchang 4 March 2026: होली उत्सव आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, खत्म होगा ग्रहण योग – Asianet News Hindi

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 04 बजकर 50 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। देश के अधिकांश हिस्सों में इस दिन होली उत्सव यानी धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को धृति, शूल, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 4 मार्च को चंद्र ग्रहण का समय और सूतक कब से कब तक रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, जानें क्या है रंग पंचमी की सही डेट?
बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से सिंह राशि में बना ग्रहण योग समाप्त हो जाएगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शुक्र और शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
chanakya life story: इन 7 लोगों से दुश्मनी मोल ली तो समझो खेल खल्लास!
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा भूलकर भी नहीं करना चाहिए अगर ऐसा करना जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इससे आप यात्रा में आने वाली परेशानियां से बच सकते हैं।
4 मार्च, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय – 6:49 AM
सूर्यास्त – 6:27 PM
चन्द्रोदय – Mar 04 7:26 PM
चन्द्रास्त – Mar 05 7:39 AM
सुबह 06:49 से 08:17 तक
सुबह 08:17 से 09:44 तक
सुबह 11:11 से दोपहर 12:38 तक
दोपहर 03:33 से 05:00 तक
शाम 05:00 से 06:27 तक
यम गण्ड – 8:17 AM – 9:44 AM
कुलिक – 11:11 AM – 12:38 PM
दुर्मुहूर्त – 12:15 PM – 01:01 PM
वर्ज्यम् – 03:01 PM – 04:40 PM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News