किसानों के लिए बड़ी अपडेट…जानें PM Kisan की 22वीं किस्त कब आएगी? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
PM Kisan 22th Installment: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जल्द ही किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त भेज सकती है. आइए जानते हैं पूरी अपडेट.
1. किसानों के लिए बड़ी राहत- पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक अहम योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है. अब सभी लाभार्थी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द जारी हो सकती है.
2. साल में तीन बार मिलते हैं पैसे- इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. पिछली किस्त नवंबर महीने में जारी की गई थी.
3. अब तक आ चुकी हैं 21 किस्तें- सरकार अब तक पीएम किसान योजना के तहत 21 किस्तें किसानों के खातों में भेज चुकी है. अब देशभर के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
4. कब आ सकती है अगली किस्त?- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है. संभावना है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी कर दी जाए.
5. आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं- फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है.
6. पिछले पैटर्न से मिल रहे संकेत- पिछले सालों के ट्रेंड और त्योहारों के समय को देखते हुए माना जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में पैसे भेजे जा सकते हैं, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक मदद मिल सके.
7. दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजनाओं में शामिल- पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी. आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है, जिसमें सरकार की सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News