समुद्र के अंदर से US सबमरीन ने ईरानी शिप पर दागी मिसाइलें, VIDEO में कैद हुई तबाही – AajTak

Feedback
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि हिंद महासारग में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया. उन्होंने कहा कि यह जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन अमेरिकी सबमरीन ने उसे निशाना बनाया.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समुद्र के अंदर से किए गए टारपीडो हमले के बाद ईरानी जहाज में भीषण आग लग गई. इसके बाद समुद्र का पानी काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है. इस खौफनाक वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए. 
https://t.co/PiqQpVIrMu pic.twitter.com/Wc1e0B0um7
 
इंडियन ओशन में अमेरिकी पनडुब्बी की बड़ी कार्रवाई
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पिछली रात हमने उनका प्रमुख जहाज डुबो दिया.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई इंडियन ओशन क्षेत्र में की गई. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर अमेरिका और इजरायल की वायुसेनाएं ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लेंगी. उन्होंने इसे पूरी तरह निर्विवाद और बिना किसी चुनौती वाला नियंत्रण बताया.

एक हफ्ते में ईरानी हवाई क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण का दावा
 
रक्षा मंत्री हेगसेथ के मुताबिक यह अभियान दिन रात चलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल और रक्षा संरचना के साथ साथ उसके सैन्य नेताओं को निशाना बनाया जाएगा. उनका कहना था कि तेहरान और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के ऊपर केवल अमेरिका और इजरायल की हवाई ताकत दिखाई देगी. इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News