—विज्ञापन—
अभिनेत्री कृतिका कामरा की लव लाइफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. कृतिका जल्द अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. वो गौरव कपूर से शादी करने जा रही हैं.
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ‘द आफ्टर पार्टी’ का इनविटेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, ‘शाम में होने वाला यह फंक्शन 12 मार्च को किया जाएगा. इसके साथ उन्होंने समय भी बताया है. 7:30 मिनट.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग इनविटेशन कार्ड में लिखा है, ‘हमें आपके साथ वेडिंग सेलिब्रेट करने में खुशी होगी. आप जल्दी आएं और जितनी देर तक पार्टी चलेगी एंजॉय करें. लेकिन आपको बता दें कि कपल ने अभी तक शादी की डेट अनाउंस नहीं की है.
हालांकि, यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह शादी 12 मार्च को हो सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कपल की यह शादी सिंपल रहने वाली है, जिसका वेन्यू साउथ मुंबई बताया जा रहा है. कपल ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
आपको बता दें कि कृतिका कामरा का नाम इससे पहले एक्टर करण कुंद्रा सॉन्ग जुड़ा था. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. दरअसल, गौरव कपूर तलाकशुदा है जिनकी उम्र 44 साल है. वही कृतिका कामरा की उम्र 37 साल है. कपल की उम्र में 7 साल का अंतर है. गौरव एक जाने-माने क्रिकेट होस्ट हैं.
आपको बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में करीबी दोस्तों के साथ क्रिकेट जगत और फिल्म जगत के कई बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in