Aaj ka Rashifal 5 मई 2026: कुंभ राशि के करियर-व्यापार में तेजी आएगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि – AajTak

Feedback
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय तेजी से अनुकूल बनता दिख रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे. सरकारी या प्रशासनिक कामों में गति आएगी. मित्रों का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा. लंबी अवधि की योजनाएं आकार लेंगी.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और “ॐ अं अंगारकाय नमः” का जाप करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को जरूरी काम समय पर पूरा करने पर जोर देना होगा. स्वास्थ्य को लेकर हल्की परेशानी सामने आ सकती है. परिवार और बड़ों का सहयोग मिलेगा. अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें. अहंकार से बचें और नियमों का पालन करें.
शुभ रंग: कांस्य
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और धैर्य बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मकता बनी रहेगी. कामकाजी रिश्तों में सुधार होगा और नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और योजनाएं गति पकड़ेंगी.
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और सहयोग की भावना रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कामकाज में सतर्कता बरतनी होगी. जरूरी कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ें. पेशेवर संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी.
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और विवाद से बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए समय में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे और शिक्षा से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और नया सीखने का प्रयास करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा. परिवार और सामाजिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. करियर में स्थिरता आएगी और पेशेवर संबंध मजबूत होंगे.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और धैर्य बनाए रखें.
तुला राशि
तुला राशि के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. संपर्क और संवाद बेहतर होंगे. लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी और सकारात्मकता बनी रहेगी.
शुभ रंग: शहद जैसा
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
आज का उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और धर्म कार्यों में भाग लें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ परिणाम देने वाला है. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. परंपराओं को महत्व देंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.
शुभ रंग: चमकदार लाल
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और अपने वादों का पालन करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर और व्यापार में सुधार होगा. जीवन स्तर बेहतर होगा और नए अवसर मिलेंगे. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ रंग: सनराइज
शुभ अंक: 2, 3, 9
आज का उपाय: हनुमान जी को घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं.
मकर राशि
मकर राशि वालों को कार्यों में थोड़ा धीमापन महसूस हो सकता है. विदेश से जुड़े कामों में प्रगति होगी. रिश्तों को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दें. नियमों के अनुसार काम करें और धैर्य बनाए रखें.
शुभ रंग: गहरा भूरा
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और दान-पुण्य करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में तेजी आएगी. नए अवसर मिलेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा. बातचीत में स्पष्टता आएगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और विनम्रता बनाए रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भाग्य का पूरा साथ रहेगा. करियर में उन्नति होगी और बड़े निर्णय लेने में सफलता मिलेगी. सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कामकाजी माहौल अनुकूल रहेगा.
शुभ रंग: गुड़ जैसा
शुभ अंक: 2, 3, 9
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और धर्म कार्यों में भाग लें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News