Promise Day 2026 Wishes: वादे पर बड़े शायर कह गए हैं ये बातें, आप भी किसी पर तंज कसने के लिए स्टेटस पर लगा सकते हैं ये शेर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Promise Day 2026 Wishes: प्रोमिस डे के दिन कई बार मन में वो वादे याद आ जाते हैं जो कभी किसी से आपने किए थे या आपसे किसी ने किए थे. कुछ वादे मन को खुशी से ज्यादा दुख दे जाते हैं. ऐसे में वैलेंटाइन वीक के इस पांचवे दिन पर किसी की याद में या अपने एक्स को तंज कसने के लिए आप भी ये बड़े शायरों के कहे शेर (Promise Day Shayari) अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या चाहे तो पर्सनल मैसेज भी कर सकते हैं. ये वादे सचमुच दिल से निकलकर दिल तक जाते हैं.
तेरी मजबूरियाँ दुरुस्त मगर तू ने वादा किया था याद तो कर – नासिर काज़मी
वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो वही यानी वादा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो – मोमिन ख़ाँ मोमिन
तिरे वादे पर जिए हम तो ये जान झूट जाना कि ख़ुशी से मर न जाते अगर ए'तिबार होता – मिर्ज़ा ग़ालिब
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था – फ़िराक़ गोरखपुरी
आदतन तुम ने कर दिए वादे आदतन हम ने ए'तिबार किया – गुलज़ार
अब तुम कभी न आओगे यानी कभी कभी रुख़्सत करो मुझे कोई वादा किए बग़ैर जौन एलिया
एक इक बात में सच्चाई है उस की लेकिन अपने वादों से मुकर जाने को जी चाहता है – कफ़ील आज़र अमरोहवी
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News