Feedback
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित हो गए हैं. पहली बार राज्य में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और इसी के साथ टीएमसी के 15 सालों के शासन का अंत हो गया है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट पर भी जीत का परचम लहराया. भवानीपुर में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को शिकस्त दे दी.
शुभेंदु ने भवानीपुर में 7 लाख 3 हजार 917 वोट हासिल किए और 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें मात दी. वहीं, ममता बनर्जी को 5 लाख 8 हजार 812 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.
ममता बनर्जी का बीजेपी पर आरोप
ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर कहा, ‘हमने बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. मेरे को लात मारी, मुझे धक्का दिया. BJP ने सौ से ज्यादा सीटें लूटी है, बीजेपी ने वोट लूटे हैं. उन्होंने मुझे घेर लिया है. ये BJP के लिए एक गलत जीत है. ये पूरी तरह से गैर-कानूनी है. मैंने चीफ इलेक्शन ऑफिसर से शिकायत की थी. हम वापस आएंगे.’
पीएम मोदी ने मनाया जीत का जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल जीत का जश्न मनाने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे. इस दौरान वो धोती-कुर्ता पहने नजर आए. वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘पलटानो दरकार, चाही बीजेपी सरकार’ गाने के साथ उनका स्वागत किया. वहीं, बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद किए जाएंगे. जनता की ताकत की जीत हुई है और BJP की अच्छे शासन की राजनीति की जीत हुई है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं. लोगों ने BJP को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी. हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को मौका और सम्मान देगी.’
यह भी पढ़ें: कमल खिलाने के बाद ‘बंगाली बाबू’ बने PM मोदी, BJP मुख्यालय में दिखा न्यू लुक
बंगाल में एक सीट पर दोबारा वोटिंग
इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी. दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. आज बंगाल की 294 में से 293 सीटों के नतीजे आए हैं. बाकी एक सीट- फाल्टा के लिए 21 मई को री-पोलिंग होगी जिसके नतीजे 24 मई को आएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू