VIDEO: तेहरान के आसमान में F-35 ने मार गिराया रूसी YAK-130 विमान, पहली बार डॉगफाइट में जीतकर रचा इतिहास; कितना ताकतवर था? – Zee News

F35i shoots down Yak130: मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच तेहरान के ऊपर एक ऐतिहासिक हवाई मुठभेड़ सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के F-35I Adir स्टील्थ फाइटर ने ईरान के रूसी निर्मित YAK-130 विमान को डॉगफाइट में मार गिराया. यह पहली बार है जब F-35 ने किसी मानवयुक्त लड़ाकू विमान को एयर-टू-एयर कॉम्बैट में निशाना बनाया है.
F35i shoots down Yak130: मिडिल ईस्ट के युद्ध के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जिसने दुनिया भर के सैन्य विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है. इतिहास में पहली बार किसी ‘स्टील्थ’ फाइटर जेट ने आमने-सामने की जंग में एक मानवयुक्त लड़ाकू विमान को मार गिराया है. Visegrád 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली वायुसेना (IAF) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनका अत्याधुनिक F-35I Adir ईरान के आसमान में एक रूसी निर्मित YAK-130 लड़ाकू विमान को ध्वस्त करता नजर आ रहा है.
इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच एक ऐतिहासिक घटना घटी है. इजरायल के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35I Adir ने तेहरान के ऊपर ईरानी वायुसेना के YAK-130 को मार गिराया है. यह सैन्य इतिहास का पहला मामला है जब किसी F-35 ने किसी मानवयुक्त लड़ाकू विमान को कॉम्बैट में मार गिराया हो.
कहां पर हुआ डॉगफाइट?
Visegrád 24 द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने इस हवाई हमले का वीडियो सबूत के तौर पर पेश किया है. यह हमला ईरान की राजधानी तेहरान के ठीक ऊपर हुआ, जो ईरान के एयर डिफेंस पर भी बड़े सवाल खड़े करता है.
 
USAF F-15E Strike Eagle shot down by Iran over western Iran.
Both pilots recovered by CSAR units.
— WLVN (@TheLegateIN) March 5, 2026
वहीं, मारा गया विमान YAK-130 एक रूसी निर्मित लाइट अटैक जेट है, जिसे ईरान हाल ही में अपनी वायुसेना में शामिल कर रहा था. दूसरी ओर, इजरायल का F-35I ‘अदिर’ अपनी ‘स्टील्थ’ तकनीक की वजह से रडार की पकड़ में नहीं आया और उसने चुपचाप अपने शिकार को निशाना बना लिया.
YAK-130 ईरान का नया रूसी योद्धा
YAK-130 मूल रूप से एक एडवांस पायलट ट्रेनिंग जेट है, लेकिन इसे युद्ध के लिए ‘लाइट अटैक’ विमान के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह एडवांस टेस्टिंग और हल्के जमीनी हमलों के लिए बनाया गया है.
वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 1,060 किमी/घंटा (Mach 0.93) है. यह एक सबसोनिक विमान है, यानी यह ध्वनि की गति से धीमा उड़ता है. साथ ही, यह करीब 3,000 किलोग्राम हथियार ले जा सकता है.
इसमें हवा से हवा में मार करने वाली R-73 मिसाइलें और जमीन पर हमले के लिए बम व रॉकेट लगाए जा सकते हैं. हालांकि, इसमें F-35 जैसी स्टील्थ तकनीक नहीं है और न ही यह रडार को चकमा दे सकता है.
ये भी पढ़ें- ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-15E, 104 जंगों में अजेय रहा ‘स्ट्राइक ईगल’ पहली बार युद्ध में ढेर; चौथा क्रैश बना बड़ा झटका, जानिए ताकत
F-35I Adir इजरायली लड़ाकू विमान
इजरायल ने अमेरिका से मिले F-35 को मॉडिफाई करके अपना स्पेशल वर्जन बनाया है, जिसे Adir यानी ताकतवर कहा जाता है. यह विमान रडार की नजरों से पूरी तरह ओझल रहता है. जब तक दुश्मन को पता चलता है, तब तक यह हमला कर चुका होता है.
जहां इसकी टॉप स्पीड Mach 1.6 यानी करीब 2,000 किमी/घंटा है. वहीं, यह AIM-120 AMRAAM जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों और इजरायल की स्वदेशी Python-5 मिसाइलों से लैस रहता है. Python-5 मिसाइल अपने पीछे की तरफ उड़ रहे विमान को भी मुड़कर मार सकती है. इतना ही नहीं, इसके पायलट का हेलमेट ऐसा है कि वह विमान के आर-पार यानी नीचे और पीछे भी देख सकता है.
ये भी पढ़ें- ईरान ने इजरायल पर दागीं क्लस्टर वारहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइलें, हमले में कई लोग घायल; जमीन से 7 किमी ऊपर से गिरे बम
इतिहास क्यों बना?
अब तक F-35 का इस्तेमाल केवल बमबारी या ड्रोन्स को गिराने के लिए किया गया था. लेकिन किसी दूसरे लड़ाकू विमान जिसमें पायलट बैठा हो, उसे गिराना एक ‘एयर सुपीरियरिटी’ का प्रमाण है. तेहरान जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में घुसकर हमला करना बड़ी बात है.
अब इस डॉगफाइट ने साबित कर दिया है कि पुराने चौथी पीढ़ी के विमान जैसे YAK-130 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमानों के सामने टिक नहीं सकते. इजरायल द्वारा वीडियो जारी करना ईरान के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका है. अब देखना यह है कि क्या ईरान इस ऐतिहासिक नुकसान के बाद अपनी हवाई रक्षा रणनीति में कोई बदलाव करता है या यह तनाव एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाता है.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी Mark-48 टॉरपीडो: जिसने ईरानी IRIS Dena को किया तबाह, 500 पाउंड बारूद से युद्धपोत के किए दो टुकड़े, जानिए खासियत
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ 
प्रशांत सिंह के लेख रिसर्च-आधारित, फैक्ट-चेक्ड और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित होते हैं. ये जियोपॉलिटिक्स और रक्षा से जुड़ी खबरों को आसान हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News