Feedback
यूपी के शाहजहांपुर में दो समुदाय के बीच में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले. मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर रंग डालने को लेकर हुए यह हिंसक विवाद छिड़ा. पथराव में दोनों पक्षों के 11 से लोग घायल हुए हैं. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के मऊ रसूलपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि होली के समय मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति पर एक युवक ने रंग डाल दिया था. जिसके बाद यहां विवाद हुआ था. पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत करवाया.
हिंदू पक्ष का आरोप है कि रात में दूसरे पक्ष ने मीटिंग करके दर्जनों लोगों को इकट्ठा कर लिया और सुबह में हिंदू पक्ष पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले. पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है.
पूरी घटना में दोनों पक्षों में हिंदू पक्ष 6 लोग और मुस्लिम पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी को मेडिकल कराया है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है.
दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. फिलहाल घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. वहीं अब पुलिस स्थिति को सामान्य बता रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू