नाबालिग बहनों का अपहरण कर गैंगरेप, मथुरा के गेस्ट हाउस में सनसनीखेज वारदात, चार गिरफ्तार – Live Hindustan

धर्मनगरी वृंदावन की बेटियों से मथुरा में शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां घर से निकली दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऑटो चालक समेत चारों अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली के अद्धा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। दोनों बहनें एक मई को घर से अचानक लापता हो गई थीं।

परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन जब उनका सुराग नहीं लगा तो पिता ने उसी दिन वृंदावन कोतवाली में बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी उनकी तलाश कर ही रही थी कि अगले दिन दोनों बहनें किसी तरह बदहवास हालत में अपने घर पहुँचीं। घर लौटकर उन्होंने परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जो कहानी सुनाई, उसने सबके होश उड़ा दिए।

जांच अधिकारी कुलवीर सिंह तरार के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों बहनें घर से निकलकर गौरी गोपाल आश्रम के पास पहुंची थीं। वहां उनकी मुलाकात समीर नाम के एक ऑटो चालक से हुई। समीर ने मदद के बहाने उन्हें अपने ऑटो में बिठाया और मथुरा के एक निजी गेस्ट हाउस ले गया।

गेस्ट हाउस पहुंचकर समीर ने अपने दो दोस्तों कृष्णा मीणा और रूपेश को भी वहां बुला लिया। दरिंदगी की इस वारदात में गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर तैनात शिवा भी शामिल हो गया। आरोप है कि इन चारों ने मिलकर दोनों नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और लड़कियों को दूर भेजने के मकसद से उन्हें मथुरा जंक्शन ले जाकर दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में जबरन बिठा दिया।

दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठने के बावजूद, दोनों बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वापस अपने घर पहुंचने में कामयाब रहीं। घर पहुंचते ही उन्होंने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने तत्काल पुरानी गुमशुदगी के मुकदमे को गैंगरेप और पोक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में तब्दील कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी की और कैलाश नगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से चारों आरोपियों समीर, कृष्णा मीणा, रूपेश और शिवा को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और पीड़ितों के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News