Lucknow News: सड़क व पुलों के माध्यम से गांवों तक विकास पहुंचा रही केंद्र व प्रदेश की सरकार: सतीश शर्मा – Hindustan

Lucknow News: गोसाईगंज,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ में गोसाईगंज के उम्मेदखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में घायल हुए एक मजदूर की शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोसाईगंज के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी महेश (40) मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। शुक्रवार रात उसका अपने पड़ोसी शिवा से रास्ते को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शिवा ने अपने साथियों राजन, पच्चू और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महेश अपनी मां सावित्री के साथ रहता था। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी एक बेटी अनीता है, जिसका विवाह दो साल पहले कर दिया गया था। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News