बिहार सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों का सीधा प्रसारण: बरारी नगर पंचायत और प्रखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित – Dainik Bhaskar

कटिहार के बरारी में शनिवार दोपहर को बिहार सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यह प्रसारण बरारी नगर पंचायत कार्यालय और प्रखंड सभागार में
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी मौजूद थीं। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं, प्रखंड सभागार में हुए कार्यक्रम में रोजगार, कौशल विकास, सिंचाई, कृषि, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण विकास से जुड़ी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। दोनों स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को समझा।
इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी और उनके प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ हिटलर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रखंड सभागार में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, आरओ आनंद कुमार और एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News