Biharsharif News: पेड़ हमारे लिए जीवनरक्षक, लगाएं पौधे छात्रों ने स्कूल में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प फोटो:- राजगीर प्लांट : राजगीर स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल छात्र। राजगीर, निज प्रतिनिधि। पेड़ पौधे सिर्फ पर्यावरण के एक अंग मात्र नहीं है। वे हमारे जीवनरक्षक हैं। प्राणवायु के स्रोत हैं। हमें पौधे लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़-पौधे केवल धरती की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की नींव भी रखते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ऐसे मानवीय और सामाजिक मूल्यों का संचार करना है, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
राजगीर केरला पब्लिक स्कूल में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्या बिन्दु पी कुरियाकोस ने कहा कि जब एक बच्चा एक पौधा रोपता है, तो वह केवल मिट्टी में जड़ें नहीं जमाता, बल्कि प्रकृति के साथ प्रेम और जिम्मेदारी का रिश्ता भी जोड़ता है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राएं इस हरित पहल में पूरे से आगे आ रही हैं। इस अवसर पर स्कूल में दर्जनों छायादार व फलदार पौधे लगाकर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर रोमिला दत्त, अभिषेक कुमार, फराह अंजुम, तरन्नुम प्रवीण, पुष्पा कुमारी, सुमन कुमारी, नीतीश कुमार, स्नेहा कुमारी, नुसरत प्रवीण, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार, राघवेन्द्र, अनुपमा कुमार, वासुदेव नायक, रिपु कुमारी व अन्य मौजूद थीं। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play