Vikasnagar News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद विकासनगर ने शनिवार को सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत विशाल स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली को विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बाबी नौटियाल और अधिशासी अधिकारी एमके बिष्ट ने मंडी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मंडी चौक से शुरू होकर डाकपत्थर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पालिका टाउन हॉल पहुंची। इस दौरान पूरा विकासनगर हम सबने ठाना है, विकासनगर को स्वच्छ बनाना है के नारों से गूंज उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन के बहिष्कार का संदेश दिया।
रैली के समापन पर पालिका टाउन हॉल में सभी प्रतिभागियों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई गई। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करीब 500 छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने यह पौधा मेरी जिम्मेदारी और मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल और शहर को स्वच्छ रखने का वचन दिया। रैली में नगर के ब्रांड एंबेसडर सुरेश रावत, वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, सुमनलता, रोटरी क्लब के सदस्य, शक्ति एक उम्मीद फाउंडेशन, शहर के गणमान्य नागरिक, पालिका कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play