सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे: धरहरा में उपलब्धियों का लाइव प्रसारण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली – Dainik Bhaskar

बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को धरहरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार द्वारा 100 दिनों में किए ग
इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती, प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने भाग लिया। राज्य स्तर से प्रसारित इस कार्यक्रम को जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर एक साथ देखा गया, जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों तक पहुंचाना था।
बीडीओ रश्मि भारती ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मुंगेर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका सीधा प्रसारण जिले के आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नवीन सिंह, लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु भास्करम, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, निरंजन मिश्रा, पंकज ठाकुर, सुमंत बिंद, बिंदिया देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह, प्रधान सहायक चंदन सिंह, प्रेम मिश्रा, संजय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News