पांच लाख की ठगी में तीन दबोचे – Hindustan

फरीदाबाद, सरसमल। फ्लोरॉन गैस सप्लाई के नाम पर 5.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित इंडियामार्ट पर फर्जी सप्लायर बनकर ग्राहकों को झांसा देते थे। पुलिस ने तीनों को ग्रेटर नोएडा से पकड़कर रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार भीमसेन कॉलोनी निवासी एक ऑटोमोबाइल कारोबारी ने शिकायत दी थी कि उसने मार्च 2026 में इंडियामार्ट वेबसाइट पर फ्लोरॉन गैस खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद श्रुति एंटरप्राइजेज नाम की कथित कंपनी के प्रतिनिधि ने उससे संपर्क कर गैस उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आरोपियों ने 1350 डिब्बों का ऑर्डर बुक करने के लिए पूरी रकम अग्रिम जमा कराने की शर्त रखी।
कारोबारी ने 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 11 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 5.40 लाख रुपये जमा करा दिए। भुगतान के बाद न तो माल मिला और न ही रकम वापस की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कौशल, विनीत और कपिल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। तीनों मूल रूप से हाथरस जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कपिल ने कंपनी प्रबंधक बनकर बातचीत की, जबकि विनीत ने ट्रक चालक बनकर माल भेजने का झूठा दावा किया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News