रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में विद्यार्थियों के लिए शनिवार को निवेश जागरुकता संगोष्ठी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मनिकुंभ वेल्थ एंड आईएफ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विनय छापड़िया – चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट और पुरुषार्थ त्रिपाठी- क्लस्टर हेड झारखंड निप्पोन इंडिया म्युचुअल फंड, उपस्थित थे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने वित्तीय प्रबंधन, निवेश की योजना, म्यूचुअल फंड तथा दीर्घकालिक निवेश के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सही वित्तीय योजना और सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विनय छापड़िया ने निवेशकों को विभिन्न निवेश विकल्पों की जानकारी देते हुए उनकी विशेषताओं व लाभों को सरल भाषा में समझाया। वहीं, पुरुषार्थ त्रिपाठी ने म्यूचुअल फंड में निवेश के बढ़ते महत्व, जोखिम प्रबंधन व बेहतर वित्तीय भविष्य के लिए नियमित निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। आईएमएस के निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष कामर्स डॉ अमर कुमार चौधरी ने प्रबंधन से जुड़ी बातें कहीं और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बारिकियो से अवगत कराया।संचालन डॉ मनीषा कुमारी, गुंजन और हिमांशु ने किया। मौके पर डॉ नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ शिल्पी आभा खलखो, डॉ सोनी कुमारी और डॉ अमित शेखर तिर्की सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play