Meerut News: नकली दवाइयों को लेकर खरदौनी में छापा – Hindustan

Meerut News: औषधि और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त से खरदौनी गांव के मुख्यमार्ग स्थित मार्केट पर शुक्रवार देरसायं छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मार्केट में सनसनी फैल गई। टीम ने दुकानदार को हिरासत में लेते हुए मौके से बरामद दवाओं के सैंपल लेते हुए मशीन को कब्जे में लिया। हिरासत में लिए दुकानदार को टीम द्वारा अपने साथ ले बागपत ले जाने की बात कही गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नकली दवाइयां बनाने की सूचना पर छापेमारी की गई, हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी अधिकारियों मामले में किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी देने से कतराते रहै।

अवैध दवाइयां बनाने के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई है। जांच पूरी होने के बाद छापेमारी टीम मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। दुकानदार पूर्व में नकली दवाओं के कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। छापेमारी को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा रही। ड्रग्स इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि छापेमारी के मिली दवाइयों के सैंपल लिए गए है। मौके से एक मशीन को कब्जे में लेकर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। दुकानदार को पूछताछ के लिए बागपत ले जाया गया है। जांच और पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News