मौसम अपडेट : पहाड़ से मैदान तक बाढ़-बारिश का कहर, जनजीवन ठप – Hindustan

अपडेट : मौसम की पहले से जारी सभी खबरें इसी फाइल में हैं। इसी का उपयोग करें। फ्लैग : हिमाचल में 134 सड़कें बंद, असम में 61 तो गुजरात में 35 की मौत
गुवाहाटी/ अहमदाबाद, एजेंसी। मौसम का मिजाज पहाड़ से लेकर मैदानी इलाको में भारी पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 134 सड़कें बंद हैं। वहीं, असम में बाढ़-बारिश से 61 तो गुजरात में 2 दिनों में 35 लोगों की जान चली गई है। असम के नौ जिलों में सात लाख से अधिक बुरी तरह प्रभावित हैं। 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है।
असम के मौसम विभाग के अनुसार, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नागांव और शिवसागर जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, पुलिस और अन्य एजेंसियों लोगों को बचाने, भोजन के पैकेट और दवाइयां पहुंचाने में लगी हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण सोमवार तक भारी बारिश की संभावना है। इस बीच मछुआरों को 27 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
गुजरात : बाढ़ में फंसे 103 लोगों को बचाया
अहमदाबाद के ढोलका तालुका में बाढ़ में फंसे 103 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। वहीं, एक अन्य ऑपरेशन में नवसारी के गांवों से 120 लोगों को बचाया। भारी बारिश के बाद 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही फसल, घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।
सिक्किम में भूस्खलन से दो की मौत
नामची जिले में शनिवार को सड़क का मलबा हटाने के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चार गंभीर हैं। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय लाल बहादुर राय और 61 वर्षीय मान बहादुर गुरुंग (61) के रूप में हुई। वहीं, अनिल राय, मोहन बहादुर छेत्री, महेंद्र राय और सोनम वांग्दी भूटिया घायल हैं।
छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना धान रोपाई के दौरान हुई। मामला कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुरी गांव का है। पुलिस के अनुसार, खेत में लगभग 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे, तभी बिजली गिरी। इस दौरान बहोरन पटले, लक्ष्मी चंद पटले और श्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जम्मू-कश्मीर : एक महिला की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बारिश के बीच 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पति-बेटा घायल है। इस बीच माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा बहाल कर दी गई है। वहीं, राजौरी, पुंछ और रियासी में कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद जमा मलबा हटाया गया है। यह जानकारी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने दी। इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम को टाल दिया है।
हिमाचल प्रदेश : दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट
भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कुल 134 सड़कें बंद रहीं। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने विवार सुबह तक चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ का कम से कम मध्यम खतरा होने की चेतावनी भी दी है।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली है। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
ठाणे से पालघर भेजा गया दल
ठाणे नगर निगम ने शनिवार को पालघर के दहानू में बाढ़ के बाद सफाई और बीमारियों की रोकथाम के कामों में मदद के लिए 215 सदस्यों वाली एक विशेष राहत और सफाई टीम भेजी है।
राजस्थान में मेघ मेहरबान
राज्य के कुछ इलाकों में भारी तो कुछ में सामान्य बारिश जारी है। श्रीगंगानगर और सिरोही के आबू राज में पिछले 24 घंटों में राज्य में 203 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। अजमेर के काला बाग इलाके में जर्जर घर की दीवार गिर गई, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News