Haldwani News: हरिमोहन अरोड़ा बने पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष – Hindustan

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बरेली रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 26 पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने मंच से नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में की गई वृद्धि का मुद्दा उठाया। इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। मुख्य अतिथियों ने कहा कि पंजाबी जनकल्याण समिति वर्षों से लोहड़ी, बैसाखी, करवाचौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज सेवा की मिसाल कायम कर रही है। समारोह का संचालन उपमा सेठी और मुकेश ढींगरा ने किया। इस दौरान पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News