Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विरोध मार्च के दौरान शहर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा एक निजी वाहन पर हमला किए जाने और चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को शांतिपूर्ण तरीके से वहां से हटाया। पुलिस की तत्परता के कारण माहौल जल्द ही सामान्य हो गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। हालांकि हल्का सा बल प्रयोग के दौरान एक महिला सिपाही वर्षा कुमारी को हल्की चोटें आई जिसे सदर अस्पताल में इलाज उपरांत पुलिस लाइन भेज दिया गया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और ज्ञापन प्राप्त किया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच कुछ उपद्रवी तत्व जानबूझकर घुस आए और माहौल खराब करने की कोशिश की। उनका कहना था कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम देकर प्रदर्शन को बदनाम करने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई तथा पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play