Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत हजारीबाग और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरुकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में जिलेभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक जॉनी रूफिना टर्की, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ सरिता सिंह, डॉ राज कुमार चोबे और एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी उमेश ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने कहा कि यह आयोजन महज जागरुकता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को कला और संस्कृति को अपनी सकारात्मक जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करता है। जब युवा अपनी ऊर्जा को संगीत, नृत्य, रंगमंच और साहित्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों में लगाते हैं, तो नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से उनका बचाव स्वतः हो जाता है। उन्होंने युवाओं से मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए कुल आठ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, समूह गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, रील निर्माण,भाषण स्लोगन लेखन और स्लोगन प्रस्तुति शामिल था। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित होने वाले युवाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ ली। सभी ने जीवन भर नशे से दूर रहने और समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिकाधिक पंजीकरण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों और मेरा युवा भारत के कार्यकर्ताओं के समर्पित सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम का समापन एक स्वस्थ, नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण के साझा संकल्प के साथ हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play