Feedback
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जश्न शुरू हो गया. प्रोटेस्ट कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों और जेन-जी छात्रों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जंतर-मंतर से सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी खुशी मनाते, नारे लगाते और एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है जैसे ही प्रदर्शनकारियों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिली, वहां मौजूद लोगों ने खुशी जताई.
यह भी पढ़ें: ‘हम जीत गए…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर जश्न, वायरल हुए रिएक्शन
प्रदर्शनकारी एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते दिखते हैं. जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों ने इसे लंबे आंदोलन के बाद मिली बड़ी सफलता बताया.
देखें ये वीडियो
A post shared by Mo (@mo.of.everything)
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..
A post shared by Mo (@mo.of.everything)
NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर पिछले 34 दिनों से CJP और कई छात्र संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करना शामिल था. इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद समर्थकों ने इसे अपने आंदोलन की बड़ी जीत बताया.
A post shared by Mo (@mo.of.everything)
उधर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #DharmendraPradhan, #NEET, #CJPProtest और #HumJeetGaye जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे. कई यूजर्स ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि केवल इस्तीफा काफी नहीं है और अब परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू