Top Hindi News Today Live
06 Jan 2025 06:55 AM (IST)
प्रशांत किशोर ने इलाज से किया मना
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे लेकिन पटना पुलिस ने उनको आधी रात को गिरफ्तार कर लिया और AIIMS लेकर आ गई। उनको सभी लोगों से अलग कर दिया गया। हालांकि, पीके ने इलाज करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे।
06 Jan 2025 06:24 AM (IST)
प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
Hindi Breaking News Live Updates: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। देश दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…