Golden Globes Awards 2025 Live: Jean Smart ने जीता बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड, इंडिया की पायल कपाड़िया की जीत पर टिकी लोगों की नजर – Jansatta

Golden Globes Awards 2025 Live Updates: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। 82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाडिया भी विनर्स की रेस में है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर वो ये अवॉर्ड जीतती हैं तो पूरी दुनिया में ये किसी इतिहास से कम नहीं होगा। वो पहली भारतीय होंगी, जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर अपने वतन वापसी करेंगी। उन्होंने All we imagine as light का निर्देशन कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। विनर्स की लिस्ट से एक नाम भी सामने आ चुका है। बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 पर इंडियन दर्शकों की निगाहें बेसब्री से पायल कपाड़िया की जीत का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में निर्देशक की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ गोल्डन ग्लोब जीतने से चूक गई है। ये फिल्म गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट नॉन-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर कैटेगरी का अवॉर्ड नहीं जीत पाई। पायल की फिल्म भले ही इस कैटेगरी में जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन, उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। पायल कपाड़िया पर लोगों की आखिरी उम्मीद टिकी हुई है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876089233997541813

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में Tadanobu Asano ने बेस्ट सपोर्टिंग मेल टीवी एक्टर की कैटेगरी में बाजी मारी है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876093009265398214

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 में एक के बाद एक ‘मोशन पोस्टर’ विनर्स की लिस्ट में बाजी मार रही है। अब बेस्ट डायरेक्टर के लिए Brady Corbet ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पोस्टर के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876099586311569705

भारत के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई में हुआ था। ऐसे में आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Zoe Saldaña को बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का गोल्डन ग्लोब 2025 का अवॉर्ड दिया गया है। उनको ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए दिया गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876075221024965013

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन की कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिया गया। इसके लिए Ali Wong को चुना गया है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086652961247326

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए Kieran Culkin को चुना गया। वो इसके अवॉर्ड के लिए दोबारा से चुने गए। उन्हें ये अवॉर्ड मोशन पिक्चर के लिए मिला है।

https://x.com/goldenglobes/status/1876086957572505633

Golden Globes Awards 2025 में बेस्ट टीवी एक्टर मेल का अवॉर्ड मिल चुका है। इस खिताब को जीतने वाले Hiroyuki Sanada हैं।

https://x.com/goldenglobes/status/1876087596864115189

गोल्डन ग्लोब 2025 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर Amy Adams ने जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उन्हें वाइन कलर की स्टाइलिश ड्रेस में देखा जा सकता है।

https://x.com/Whenat_/status/1876081729796182468

82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। इस साल का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भारतीयों के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि इस समारोह में इंडिया की पायल कपाडिया भी विनर्स की रेस में है। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर वो ये अवॉर्ड जीतती हैं तो पूरी दुनिया में ये किसी इतिहास से कम नहीं होगा। वो पहली भारतीय होंगी, जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर अपने वतन वापसी करेंगी। उन्होंने All we imagine as light का निर्देशन कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। 82वें गोल्डन ग्लोब्स की शुरुआत रविवार रात 8 बजे ईएसटी (सुबह 6.30 बजे IST भारत में) से हुई। इस अवॉर्ड शो के होस्ट रिकी गेरवाइस, टीना फे और एमी पोहलर हैं। पिछले साल 2024 में इस समारोह को जो कोय ने होस्ट किया था। इस शो में बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीन स्मार्ट जीत चुकी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News