अमित शाह ने लॉन्च किया BHARATPOL, जानें कैसे काम करेगा यह 'स्वदेशी इंटरपोल' – Aaj Tak

Feedback
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीबीआई के भारतपोल पोर्टल (Bharatpol Portal) की लॉन्चिंग की. गृह मंत्रालय ने इंटरपोल की तर्ज पर देश में ‘भारतपोल’ की शुरुआत की है. साइबर क्राइम, फाइनेंशियल क्राइम, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, इंटरनेशनल क्राइम के मामलों में भारतपोल पोर्टल के जरिए जांच में तेजी आएगी और रियल टाइम जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी. यह पोर्टल सीबीआई के अधीन काम करेगा, लेकिन इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि राज्यों की पुलिस किसी वांटेड क्रिमिनल या भगोड़े के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट के लिए इस पोर्टल की मदद से सीधे इंटरपोल की मदद ले सकेगी. साथ ही विदेशी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियां भी किसी अपराधी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए ‘भारतपोल’ की मदद से भारतीय एजेंसियों से आसानी से संपर्क कर सकेंगी. इस तरह ‘भारतपोल पोर्टल’ इंटरनेशनल पुलिसिंग में काफी मददगार साबित होगा.
भोरतपोल की लॉन्चिंग के मौके पर अपने संबो​धन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यह शुरुआत हमारे देश की लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों के इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेशन को एक अलग युग में ले जाएगी. एक प्रकार से अब तक इंटरपोल के साथ काम करने के लिए एक ही एजेंसी थी. मगर भारतपोल की लॉन्चिंग के बाद भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस अपने आप को बहुत सरलता के साथ इंटरपोल के साथ कनेक्ट कर पाएगी और अपने इन्वेस्टिगेशन को गति देने में सक्षम होगी.’
.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News