23 मार्च 2026,
सोमवार
ताजा खबरें
राज्य
Bitiya@work
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
रायपुर
•
Khyati Parihar
•
Mar 23, 2026
Board Exam (Image-Freepik)
Breaking News: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के चलते इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
मंडल के आधिकारिक आदेश के अनुसार अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को पहले जैसी व्यवस्था में दोबारा परीक्षा देनी होगी।
दरअसल, परीक्षा के दिन और उससे पहले सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ प्रश्नों के वायरल होने की खबरें सामने आईं। छात्र संगठन NSUI ने भी दावा किया था कि परीक्षा से पहले पेपर से जुड़े सवाल लीक हो गए थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए, जिससे पेपर लीक की आशंका और मजबूत हुई। इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया। मंडल ने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है।
इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस और साइबर सेल अब मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
इधर, इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों में नाराजगी भी देखने को मिली। NSUI ने मंडल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नई परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। साथ ही, सभी आधिकारिक सूचनाएं मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिन्हें समय-समय पर जांचते रहने की सलाह दी गई है।
खबर शेयर करें:
शहर की खबरें:
रायपुर न्यूज़
अंबिकापुर न्यूज़
बिलासपुर न्यूज़
भिलाई न्यूज़
जगदलपुर न्यूज़
Updated on:
23 Mar 2026 07:30 pm
Published on:
23 Mar 2026 07:22 pm
बड़ी खबरें
रायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG News: CM साय का बड़ा ऐलान, करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों के खाते में आएंगे 10 हजार रुपए, जानें कैसे
CG Vidhansabha: पहली बार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखी सदन की कार्यवाही, सदन में लगा गलत जानकारी देने का आरोप
Pet Travel Trend: ट्रेनों में डॉग्स भी बन रहे हमसफर, 3 साल में 1458 डॉग्स ने किया सफर… आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
पासपोर्ट दफ्तर का पता बदला! 6 अप्रैल से तेलीबांधा में मिलेगा नया पासपोर्ट सेवा केंद्र
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू होगी नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.