ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जालोर के वीरमाराम का हुआ चयन, जानें कहां होगा इसका आयोजन? – News18 हिंदी

जालौर:- जिले के रहने वाले वीरमाराम का फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है, आपको बता दें, कि रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव के रहने वाले युवा पहलवान वीरमाराम पुत्र दानाराम का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो इस बार गुरु काशी यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित की जा रही है. यह प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालयों के पहलवानों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता मानी जाती है, जिसमें भाग लेने से न केवल खिलाड़ी का व्यक्तिगत सम्मान बढ़ता है, बल्कि वह अपनी टीम और राज्य का नाम भी रोशन करता है.
मेहनत से किया ये मुकाम हासिल
वीरमाराम, जो वर्तमान में झुंझुनू स्थित जे.जे.टी. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं, वह 61 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी कुश्ती क्षमता का प्रदर्शन करेंगे, उनके चयन पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महेंद्र मुनौत और सचिव दलपत सिंह आर्य ने बताया, कि यह जिले के लिए गर्व की बात है. वीरमाराम ने अपनी मेहनत, लगन और प्रशिक्षण से यह मुकाम हासिल किया है.
वीरमाराम के पास पहलवान बनने की पूरी क्षमता
वीरमाराम की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले को गर्वित किया है. उनके साथियों और कोच का कहना है, कि वे हमेशा से ही कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी रहे हैं, और उनका यह चयन इस मेहनत का परिणाम है, उनके कोच का मानना है, कि वीरमाराम के पास एक महान पहलवान बनने की पूरी क्षमता है, और इस प्रतियोगिता में वह अपनी पूरी ताकत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे.  वीरमाराम की सफलता ने जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया है और उन्हें यकीन है, कि वे भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं, वहीं इस अवसर पर वीरमाराम ने अपने परिवार, कोच और खेल संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा, कि उनका उद्देश्य इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है.
Tags: Local18, Rajasthan news, Sports news

कोहरे की चादर से ढका हजारीबाग झील, देखें तस्वीरें
Taj Mahal सिर्फ सफेद रंग का नहीं! दिन में इतनी बार बदलता है इसका रंग
गुमला में लगा है वूलन कपड़ों का सेल, सस्ते दामों में मिल रहा टॉप से लेकर जैकेट
ये हैं माउंट आबू के टॉप 5 होटल, जहां अरावली की वादियों और हरियाली का मिलेगा आनंद, रॉयल लाइफस्टाइल जैसा होगा अनुभव
1 ऐसी बॉलीवुड फिल्म, जिसे बनने में लगे 23 साल, इसी बीच कई सितारों ने गंवाई जान, जैसे-तैसे 1986 में हुई थी रिलीज
रोटी बेलना हो या बर्तन धोना, रोबोट से भी स्मार्ट है ये बंदरिया, आरिफ-सारस की दोस्ती को दे रही टक्कर
एक बॉल में इतने रन भी बन सकते हैं, कभी सोचा नहीं था!
'मेरे से गलती…', डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी थी जितेंद्र की हीरोइन से माफी, फिर दे डाली 1992 में ब्लॉकबस्टर
DAP-यूरिया से कई गुना बेहतर है जीवामृत खाद, इन चीजों से घर पर करें तैयार, कम खर्च में होगा ज्यादा मुनाफा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News