—विज्ञापन—
Harvinder Kalyan Haryana Assembly Speaker Profile: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई। नायाब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। वहीं आज हरियाणा के सभी विधायकों ने विधानसभा में शपथ ली। इसी दौरान स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव हुआ, जिसमें हरविंदर कल्याण और कृष्ण मिड्ढा के नाम पर मुहर लगाई गई है। हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं, वहीं जींद से लगातार तीसरी बार विधायक बनने वाले कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
बता दें कि हरविंदर कल्याण की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है। हरविंदर कल्याण हरियाणा की घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार 2014, 2019 और 2024 में विधायक रहे हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिंदर सिंह राठौर को 4531 वोटों से हराया है।
हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए सर्व समिति से अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से श्री @HarvinderKalyan जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/5ywrTY1DYR
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 25, 2024
यह भी पढ़ें- Video: साक्षी मलिक के आरोपों पर क्या बोलीं विनेश फोगाट? ओलंपियन ने किताब में रिवील किए सच
बता दें कि हरविंदर कल्याण रोर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बीजेपी उन्हें नायाब मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही थी। हालांकि अब उन्हें स्पीकर का पद सौंपा गया है। सैनी मंत्रिमंडल में करनाल का प्रतिनिधित्व नहीं देखने को मिला था। ऐसे में हरविंदर कल्याण के स्पीकर बनने के बाद करनाल की जनता भी खुशी से झूम उठी है।
कृष्ण मिड्ढा की बात करें तो वो हरियाणा का जाट लैंड कहे जाने वाला जींद से ताल्लुक रखते हैं। कृष्ण मिड्ढा भी लगातार तीन बार जींद से विधायक रह चुके हैं। पंजाबी खतरी समुदाय से 8 विधायक इस बार हरियाणा विधानसभा पहुंचे हैं और कृष्ण मिड्ढा भी उन्हीं में से एक हैं। पंजाबी खतरी समुदाय के एक और विधायक कृष्ण कुमार बेदी को भी नायाब सरकार में मंत्री बनाया गया है।
बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर 2024 को मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आए। इस चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। राज्य की 90 सीटों में से 48 सीटें बीजेपी के खाते में आई। वहीं कांग्रेस को एक बार भी हार से संतोष करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- Video: MVA में ‘सेंचुरी’ की रेस, बैकफुट पर क्यों आई कांग्रेस? यहां समझें पूरा सियासी समीकरण
Edited By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in