—विज्ञापन—
T20 World Cup 2026 IND vs NAM: टीम इंडिया 12 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है. इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन काफी बढ़ती हुई नजर आ रही है. टीम के कई खिलाड़ी इस समय बीमारी और चोट से जूझ रहे हैं. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में परेशानी के चलते इस मैच से बाहर रह सकते हैं तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई थी. ऐसे में अगर वो भी नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा?
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले ईशान किशन नेट्स में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने खेल रहे थे. इस दौरान बुमराह की यॉर्कर सीधे जाकर उनके पैर पर लगी और वो काफी दर्द में भी नजर आए थे. इसके बाद उन्हें फिजियो के साथ बैठे देखा गया.
ईशान किशन अगर इस चोट के चलते नामीबिया के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. हालांकि, इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की दिक्कत खत्म नहीं होगी.
ईशान किशन और अभिषेक अगर दोनों इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो संजू सैमसन का खेलना तय ही माना जा रहा है. कप्तान सूर्या के सामने दिक्कत ये होगी कि संजू के साथ ओपनिंग कौन करेगा? तिलक या सूर्यकुमार यादव ये जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ सकते हैं.
ईशान किशन को ये चोट ज्यादा देर तक रोक नहीं पाई और वो थोड़ी ही देर में उठकर खड़े हो गए. उन्होंने वापस पूरी लय के साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. किशन इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. उनका बल्ला लगातार रनों की बारिश कर रहा है.
नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 इस प्रकार दिख सकती है. संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in