UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live updates: 15 मई का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. मुख्यमंत्री योगी आज महाराजगंज के दौरे पर रहेंगे. वे 203 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज संगमरमर मस्ज़िद कमेटी की याचिका पर सुनवाई है. रेलवे की नोटिस को चुनौती देने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका पर होगी सुनवाई. ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीज़ल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं. सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत मामले में हाई कोर्ट के आदेश को पलटा. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
UP Breaking News Live: शिक्षक के घर में निकले 12 सांप
सीतापुर में शिक्षक के घर में निकले 12 सांप, बेडरूम से बड़ी संख्या में सांप निकले, कमरे में रखे जूते में दिखा था पहला सांप, गृह स्वामी, मजदूरों ने सांपों को घर से निकाला कोतवाली देहात के नैपालापुर का मामला
UP Breaking News Live: संभल में Zee upuk की खबर का बड़ा असर
जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्र भूषण यादव के भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की खबर दिखाए जाने के बाद डीएम अंकित खंडेलवाल का बड़ा एक्शन. जिला अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने DPO चंद्रभूषण यादव के जनपद से ट्रांसफर कर कठोर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की, Zee मीडिया के खबर दिखाए जाने के बाद पूर्व डीएम राजेंद्र पेंसिया ने डिप्टी कलेक्टर की अगुआई में जांच कमेटी गठित की थी. जांच कमेटी की रिपोर्ट में DPO के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई थी. चाइल्ड हेल्प सेंटर जन कल्याणकारी योजनाओं में DPO पर 50 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का था आरोप.
UP Breaking News Live: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व मंत्री के सिर पर हथौड़े से वार
गोरखपुर में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा निषाद पर हथौड़े से जानलेवा हमला हुआ है. सुबह घर के बाहर टहल रहे गंगा निषाद पर पट्टीदारों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है. हालत नाजुक होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
UP Breaking News Live: पुलिस बेड़े में नई गाड़ियां शामिल
#Noida
पुलिस बेड़े में नई गाड़ियां शामिल
25 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
आपातकालीन पुलिसिंग होगी बेहतर
आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन #PoliceUpdate #UPPolice #NewVehicles #BreakingNews #LawAndOrder #EmergencyResponse #PoliceForce #zeeupuk @noidapolice pic.twitter.com/9DWdx5KZDM
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) May 15, 2026
UP Breaking News Live: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका
उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली सजा को निलंबित करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया. SC ने कहा कि हम हाई कोर्ट की इस राय से सहमत नहीं है कि एक विधायक पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 5 के तहत ‘पब्लिक सर्वेंट’ की कैटेगरी में नहीं आता. SC ने हाई कोर्ट से कहा है कि वो निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ सेंगर की अपील पर दो महीने में फैसला ले.
UP Breaking News Live: देवरिया में बदहाल स्वास्थ्य केंद्र का मामला
एकौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और अव्यवस्था, अस्पताल परिसर में टूटी बाउंड्री वॉल और जर्जर भवन, शौचालयों की खराब स्थिति और साफ-सफाई की गंभीर कमी, मामले पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए, दोषियों पर कार्रवाई और वेतन बाधित करने की बात
UP Breaking News Live: NEET परीक्षा 21 जून को होगी
#NEETUG
NEET परीक्षा 21 जून को होगी
NTA ने किया नई तारीख का ऐलान
परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
छात्रों के हित में कड़ा फैसला लेना पड़ा- धर्मेंद्र प्रधान
‘अगले साल से कंप्यूटर बेस होगी परीक्षा’
‘हमने जांच के बाद एक्शन लिया’#NEET #NEETUG #NTA… pic.twitter.com/AhQY9rMtft
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) May 15, 2026
UP Breaking News Live: लखनऊ सीबीआई ने उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर 64.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों, दीपक संजीव सुवर्णा और दीपक यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश वन निगम के नाम पर लखनऊ के बैंक ऑफ इंडिया की सदर बाजार शाखा में फर्जी खाता खुलवा कर 64.82 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक संजीव सुवर्णा व दीपक यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपित वन निगम के कर्मचारियों के संपर्क में थे और बैंक में भी नियमित तौर पर जाते रहते थे। बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इस मामले की शिकायत पहले पुलिस को की गई थी.
UP Breaking News Live: बागपत-पानी की टंकी पर चढ़ी 25 वर्षीय युवती को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा. किसी बात को लेकर गांव की पानी की टंकी में अंदर बैठ गई थी युवती. युवती को उतारते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल. पुलिस ने समझा बुझाकर युवती को परिजनों के लिए सुपुर्द. बागपत कोतवाली क्षेत्र के लधवाडी गांव की बताई जा रही घटना.
UP Breaking News Live:उन्नाव : संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव
आम के बाग़ मे पड़ा मिला युवक का शव.आम के बाग़ की रखवाली करता था मृतक युवक.
शव मिलने से आस पास के लोगो मे फैली सनसनी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण
पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर रही जांच पड़ताल
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद पखरौरा गांव की घटना
UP Breaking News Live:हमीरपुर:-तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, हादसें में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने 2 लोगों को मृत घोषित किया, घटना में घायल 1 शख्स का अस्पताल में इलाज जारी, हादसें को अंजाम देने के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक, हादसें में टक्कर लगने के बाद बाइक से दूर छिटक कर गिरे थे बाइक सवार, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, स्थानीय पुलिस हादसें को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश सहित मामले में कार्रवाई में जुटी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग गाँव के पास की घटना
UP Breaking News Live updates: बिजनौर मे बर्थ डे पार्टी मे मर्डर
बर्थ डे पार्टी मे दोस्तों मे हुआ झगड़ा.
झगड़े के दौरान एक दोस्त की गोली मारकर की गयी हत्या.
हत्या की वारदात से इलाके मे मचा ह्ड़कंप.
हत्या की सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर भेजा पोस्ट मार्टम हाउस.
लिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुटी.
मृतक लोकेश अमरोहा जिले का रहने वाला है. थाना शिवाला कला का मामला.
UP Breaking News Live: हमीरपुर:-तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, हादसें में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने 2 लोगों को मृत घोषित किया, घटना में घायल 1 शख्स का अस्पताल में इलाज जारी, हादसें को अंजाम देने के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक, हादसें में टक्कर लगने के बाद बाइक से दूर छिटक कर गिरे थे बाइक सवार, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, स्थानीय पुलिस हादसें को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश सहित मामले में कार्रवाई में जुटी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग गाँव के पास की घटना
Yogi Government: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. आंधी-पानी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि के मामले में अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है. 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान पर किसानों को मुआवजा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने राहत काम में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
UP Breaking News Live updates:यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा
ग्रेटर नोएडा में देर रात हुई बड़ी दुर्घटना
पिकअप वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा
हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत
UP Breaking News Live updates:श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मई को राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समारोह को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस विशेष अवसर पर शामिल हो सकते हैं। पिछले साल गंगा दशहरा के दिन ही राम मंदिर के प्रथम तल पर राम परिवार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस बार गंगा दशहरा की तिथि 25 मई को पड़ रही है, ऐसे में ट्रस्ट इस दिन भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहा है
UP Breaking News Live:राज्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे हंसराज
मंत्री के काफिले में दिखा गाड़ियों का रेला
काफिले के चलते लगा जाम
काफिले के चलते शहर भर में जाम
UP Breaking News Live:आपदा में जनहानि पर आर्थिक सहायता
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
पीड़ित परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये
33% से ज्यादा फसल नुकसान पर मुआवजा
Hardoi Ganga drowning accident kalash yatra: हरदोई के बिलग्राम में भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान गंगा घाट पर हादसा हो गया. गंगा स्नान करते समय पांच बच्चे तेज धार में बह गए. इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक किशोर लापता है. तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
आशीष द्विवेदी/हरदोई: यूपी के हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया. स्नान करते समय पांच बच्चे अचानक तेज धार की चपेट में आ गए. हादसे में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर अब भी लापता है। तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और परिवारों में कोहराम मच गया.
UP Breaking News Live:मुज़फ्फरनगर-कूड़े के ढेर पर दवाईयो का जखीरा
खतौली में कूड़े पर मिली सरकारी दवाईयों की खेप.
स्वास्थ्य विभाग पहुंचा मौके पर दवाईयों को किया जप्त.
कूड़े में एक्सपायर और सही दवाईयां दोनों बरामद हुई
सरकारी दवाईया मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप
बैच नंबर से दवाईयों की जांच शुरू जिम्मेदारों की तलाशे शुरू
सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार ने जांच की बात की,
खतौली गंगनहर पटरी मार्ग किनारे मिली लावारिस दवाईयां।
BYTE= सतीश कुमार (खतौली सीएचसी प्रभारी)
UP Breaking News Live:पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपए की हुई बढ़ोतरी
जी मीडिया ने महराजगंज में पेट्रोल पंप पहुंच पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचे लोगों ने बातचीत में बताया कि महंगाई की मार पड़ेगा.
देश में एक बार फिर ईंधन को लेकर लोगों पर महंगाई की मार देखने को मिली है आपको बता दें आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों में अपरा तफरी का माहौल देखने को मिला । जी मीडिया की टीम ने महाराजगंज जनपद के नौतनवा नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचे लोगों से बातचीत की है । इस दौरान पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों ने बताया पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों के जेब पर इसका बहुत असर पड़ेगा ट्रांसपोर्टेशन बढ़ेगा अन्य खर्च भी बढ़ेंगे जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा वहीं अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से जो महंगाई की मार है वह सीधे तौर पर आम जनता पर पड़ेगा.
UP Breaking News Live: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
मई में महंगाई का एक और झटका
हर दिन हो रहा 1 हजार करोड़ का घाटा
दूध के बाद अब पेट्रोल-डीजल महंगा
UP Breaking News Live updates: बलिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
25 हजार के इनामी बदमाश सहित 4 गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद
UP News Today Live Updates: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज संगमरमर मस्ज़िद कमेटी की याचिका पर सुनवाई है. रेलवे की नोटिस को चुनौती देने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका पर होगी सुनवाई. पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों से जवाब मांगा था. हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का भी आदेश दिया है, मस्जिद को शिफ्टिंग किए जाने के मुद्दे पर भी रेलवे और मस्जिद कमेटी को विचार करने का मौखिक सुझाव कोर्ट ने दिया था, 8 अप्रैल को रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित मस्जिद संग मरमर को हटाने का नोटिस दिया था, नोटिस मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर और वक्फ़ संपत्ति बताया गया है।
UP Breaking News Live: इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर
कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर सुनवाई
18 वाद पर एक साथ हो रही सुनवाई
मथुरा कोर्ट में दायर हैं 18 वाद
UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आज महाराजगंज के दौरे पर रहेंगे
वे 203 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे
वे नौतनवा में जनसभा को संबोधित करेंगे
सीमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.