Bhopal News-भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहें फैलाना अब भारी पड़ सकता है. अफवाहों को लेकर प्रशासन सख्य हो गया है और नई गाइडलाइन जारी की गई है. पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशला मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.
Trending Photos
Bhopal SOP on Petrol Diesel Shortage-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनायाा है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कोई किल्लत नहीं है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दे. इन अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइन लागू कर दी है. अब ईंधन की किल्लत या कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
नई गाइडलाइन के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर प्रशासन की साइबर सेल की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी. पेट्रोल खत्म, हड़ताल या चक्का जाम जैसे कीवर्ड्स वाली पोस्ट करने वालों को तुरंत चिन्हित किया जाएगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक खबर पाई जाती है, तो संबंधित ग्रुप एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.
फैक्ट चेक करेगा प्रशासन
भ्रामक खबरों और अफवाहों के खंडन के लिए प्रशास ने फैक्ट चेक की व्यवस्था भी की है. वायरल हो रही झूठी खबरों ने स्क्रीनशॉट पर लाल रंग से FAKE का स्टैम्प लगाकर उसे आधिकारिक तौर पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि लोग सच्चाई जान सकें. इसके अलावा, जिला जनसंपर्क अधिकारी (PRO) हर दिन तेल कंपनियों से समन्वय कर जिले के उपलब्ध स्टॉक का बुलेटिन जारी करेंगे.
ज्यादा कीमत वसूलने पर लाइसेंस होगा रद्द
मैदानी स्तर पर निगरानी के लिए एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं. यह टीमें पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करेंगी. अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक जानबूझकर ईंधन की कमी दिखाएगा या ज्यादा कीमत वसूलेगा, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.
अफवाहों पर न दें ध्यान
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं. जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराकर अनावश्यत स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है.
यह भी पढ़ें-MP के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.