मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम में अधिकारियों को पहुंचने में क्यों हुई देरी? डीएम – ABP News

उत्तर प्रदेश स्थित कन्नौज में प्रोटोकॉल और अनुशासन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यहां प्रशासनिक लापरवाही के चलते योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को घंटों इंतजार करना पड़ा. जिलाधिकारी के समय पर न पहुंचने से नाराज होकर मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम स्थल से लौट गए. फिलहाल इस मामले पर कन्नौज के जिला अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानिये कन्नौज कलेक्टर ने मामले में क्या कहा है?
वहीं कन्नौज में यूपी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ हुए घटनाक्रम पर जिले के DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि, प्रोग्राम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल आने थे. डिजिटल स्क्रीन भी होनी थी, इसलिए समय बदलकर शाम 6:30 कर दिया गया था. इसकी सूचना मंत्री के प्रतिनिधि विवेक पाठक को एक दिन पहले ही दी गई थी. कहीं न कहीं मिसकम्युनिकेशन हुआ था.
वहीं, कन्नौज में हुए घटनाक्रम पर मंत्री असीम अरुण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कन्नौज मामले को कड़वा अनुभव बताया है. मंत्री ने लिखा, “विकसित भारत और ‘लेट-लतीफी’ एक साथ नहीं चल सकते. कल कन्नौज के रोमा मंच पर आयोजित कार्यक्रम में एक कड़वा अनुभव हुआ.”
मंत्री ने कहा कि, मुख्य अतिथि के रूप में नियत समय पर पहुंचने के बावजूद, मेजबान अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण 45 मिनट तक प्रतीक्षा करनी पड़ी और अंततः मुझे वहां से प्रस्थान करना पड़ा. उन्होंने कहा है कि यह विषय किसी ‘मंत्री’ के व्यक्तिगत अपमान का नहीं है.
दरअसल, पर्यटन विभाग की तरफ से ‘अपनी जड़ों को खोजें’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन सदर क्षेत्र स्थित रोमा स्मारक पर किया गया था. कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि के रूप में शाम 5:30 बजे आमंत्रित किया गया. मंत्री असीम अरुण निर्धारित समय पर पहुंच गए थे.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News