LPG संकट के बीच बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, सरकार ने नियमों में दी बड़ी ढील – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और आपूर्ति में आई रुकावट की वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की कमी हो गई है. भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगाता है. इन्हीं सब को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई के नियमों में ढील दी है.

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत 60 दिनों के लिए केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी. इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि जिन लोगों को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें वैकल्पिक ईंधन मिल सके. इससे खासकर ग्रामीण और कम आय वाले परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.
सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए कुछ पेट्रोल पंपों को केरोसिन स्टोर और बेचने की अनुमति दी है. हर पेट्रोल पंप पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा और हर जिले में दो पंपों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. इस फैसले का मकसद सप्लाई को तेज करना और लोगों तक आसानी से केरोसिन पहुंचाना है, ताकि लंबी लाइनों और कमी की समस्या से बचा जा सके.

केरोसिन की सप्लाई को तेज करने के लिए सरकार ने स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कुछ लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी छूट दी है. इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि सुरक्षा नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन पूरी तरह किया जाएगा. केरोसिन का इस्तेमाल सिर्फ घरेलू जरूरतों – जैसे खाना पकाने और रोशनी के लिए ही होगा, ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके.
पिछले कुछ सालों में सरकार ने LPG और बिजली को बढ़ावा देने के लिए केरोसिन की सप्लाई धीरे-धीरे कम कर दी थी. उज्ज्वला जैसी योजनाओं के कारण लोगों ने गैस का ज्यादा इस्तेमाल शुरू कर दिया और केरोसिन का उपयोग घट गया. लेकिन अब जब वैश्विक संकट की वजह से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, तो सरकार ने अस्थायी तौर पर फिर से केरोसिन को विकल्प के रूप में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. इससे यह साफ है कि मुश्किल समय में पुराने साधनों को भी दोबारा अपनाना जरूरी हो जाता है.

गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्‍मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
LPG संकट के बीच बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, सरकार ने नियमों में दी बड़ी ढील
बंगाल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, इस सीट से अधीर रंजन चौधरी को उतारा
इस राज्य की महिलाओं पर होगी पैसों की बारिश! खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 रुपये, फ्री बिजली… जानें और क्या-क्या
अब ODOP मॉडल बनेगा देश के लिए नई मिसाल, CM मोहन यादव वाराणसी में शेयर करेंगे खास प्लान
अचानक खाते में आए 10 करोड़! फिर महिला ने जो किया, जानकर रह जाएंगे दंग
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News