Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित मॉडल शॉप के बाहर रविवार रात मामूली विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर चरगांवा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब नौ बजे बशारतपुर स्थित मॉडल शॉप पर गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवक तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने पर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए प्रमोद के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play