Entertainment News Live 30th March: मनोरंजन जगत की खबरों में लोगों की खूब दिलचस्पी होती है. अपने फेवरेट स्टार्स से लेकर टीवी सीरियल अपडेट्स और अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानने के लिए लोग बेकरार रहते हैं. सोमवार को भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी हलचल दिख रही है. चलिए यहां धुरंधर 2 के कलेक्शन से लेकर बाकी तमाम खबरों के बारे में भी जान लेते हैं.
10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी भूत बंगला
इन दिनों सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 राज कर रही है. इस फिल्म ने महज 11 दिनों में सभी फिल्मों को पछाड़कर पहाड़ जैसा कलेक्शन कर डाला है. वहीं धुरंधर 2 की दमदार परफॉर्मेंस से अक्षय कुमार की भूत बंगला भी डर गई है. इसी के चलते अब ये फिल्म अपनी तय तारीख यानी 10 अप्रैल को रिलीज नहीं हो रही है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को ऑफिशियली 17 अप्रैल, 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है.
सोनम कपूर दूसरी बार बनीं मां
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दूसरी बार बच्चे का वेलकम किया है. इस जोड़ी का पहले से एक बेटा वायु है और दूसरी बार भी ये बेटे के ही पेरेंट्स बने हैं. कपल ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है.
धुरंधर 2 ने 11वें दिन अपने पहले पार्ट को दी मात
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 19,270 शो से भारत में 68.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 846.87 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन 25.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 350.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,361.95 करोड़ हो गया है. इसी के साथ धुरंधर 2 ने भारत में अपनी प्रीक्वल धुरंधर के 804 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डलाइड भी इसने अपने पहले पार्ट के 1307.35 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.
धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड बनाए तगड़े रिकॉर्ड्स
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने धुरंधर 2 को 800 करोड़ नॉट आउट बताया है और कहा है कि इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, “ 800 नॉट आउट… ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी धुरंधर द रिवेंज ने दूसरे वीकेंड में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।इस फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड [शुक्रवार से रविवार] में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बनकर इतिहास रच दिया है, और धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।
दूसरे वीकेंड के टॉप स्कोरर…
इसके अलावा, धुरंधर 2 दूसरे वीकेंड में सेंचुरी 100 करोडड + बनाने वाली चौथी फ़िल्म बन गई है, और अब यह उस खास लिस्ट में शामिल हो गई है जिसमें धुरंधर,पुष्पा 2 हिंधी और छावा जैसी फिल्म शामिल है.
सलमान खान ने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की
सलमान खान ने वारिसु फेम तेलुगु डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली संग एक अनटाइटल्ड फिल्म की अनाउंसमेंट की है. एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर डायरेक्टर संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ये भी बताया है कि वे कब से अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. सलमान ने पोस्ट में लिखा है, “दिल, दिमाग, जिगर से, इस अप्रैल से डायरेक्टर वामशी और दिल राजू , शिरिष के साथ.”
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.