यूपी में है एशिया का सबसे बड़ा गांव, इतनी आबादी कि 20 गांव भी पड़ जाएं छोटे – Zee News

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है. इस कड़ी में हम जानेंगे कि यूपी का कौन सा गांव  एशिया का सबसे बड़ा गांव है. यदि आप नहीं जानते है तो आपको इस लेख के द्वारा जानकारी मिल जाएंगी.
यूपी के गाजीपुर जिले में स्थित गहमर गांव अपनी खास पहचान और अनोखी विशेषताओं के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इसे एशिया का सबसे बड़ा गांव माना जाता है.
यूपी का यह बेहद ही अनोखा गांव. गंगा नदी के किनारे बसा यह गांव अपनी विशाल आबादी, ऐतिहासिक महत्व और देशभक्ति की मिसाल के लिए जाना जाता है.
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 12 वर्ग किलोमीटर में फैले इस गांव की आबादी लगभग 1 लाख से 1.35 लाख के बीच बताई जाती है, जो इसे अन्य गांवों से अलग बनाती है. कहा जाता है कि गहमर गांव की स्थापना वर्ष 1530 में हुई थी और तब से यह गांव निरंतर विकास और पहचान की नई ऊंचाइयों को छूता रहा है.
 
दरअसल, गहमर को “फौजियों का गांव” भी कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लगभग हर परिवार से एक सदस्य भारतीय सेना में सेवाएं दे चुका है या दे रहा है। वर्तमान समय में इस गांव के 15,000 से अधिक जवान भारतीय सेना में तैनात हैं, जबकि 10,000 से 15,000 पूर्व सैनिक भी यहीं निवास करते हैं. यह आंकड़ा अपने आप में इस गांव की देशसेवा की भावना को दर्शाता है.
गाजीपुर जिले में बिहार सीमा के पास स्थित यह गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बनाता है. यहां की हर गली, हर घर में देशभक्ति की भावना देखने को मिलती है. यही कारण है कि गहमर को न केवल एशिया का सबसे बड़ा गांव कहा जाता है, बल्कि यह देश के लिए समर्पण और सेवा का प्रतीक भी बन चुका है.
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News