UPPSC Final Result 2024: UP में मुस्लिम समाज के 28 उम्मीदवारों का हुआ चयन; देखें, किसे मिला कौन सा पद ? – Zee News

UPPSC Final Result 2024 : उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया.इसमें 14 तरह के पदों के लिए कुल 947 पदों के विरुद्ध आयोजित इंटरव्यू के बाद 932 उम्मीदवारों को फाइनल चयन किया गया है, जिसमें 28 उम्मीदवार मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज से चयनित हुए हैं. देखें उनमें किसे कौन सा पद मिला है? 
Trending Photos
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने सोमवार को यूपी पीसीएस-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया. इस परीक्षा में कुल 947 पदों के लिए 932 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया. सफल उम्मीदवारों  में 319 लड़कियां शामिल हैं. यानी लड़कियों ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. 
लेकिन इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा. 

कुल 932 उम्मीदवारों में सिर्फ 28 मुस्लिम उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में कामयाबी हासिल की है. सामान्य श्रेणी से डिप्टी कलेक्टर में सिर्फ एक मुस्लिम उमीदवार गुलरेज खान का  का चयन हुआ है. सहायक आयुक्त (वाणिज्यिक कर) के पद पर सिर्फ दो मुस्लिम उमीदवार गुलाम गौश रज्जा मंसूरी तारिक समद का चयन हुआ है.सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के तौर पर चार उमीदवारों का चयन हुआ है. असिस्टेंट कमिश्नर, इंडस्ट्रीज़ के पद पर 1 और वर्क ऑफ़िसर के पद पर दो उमीदवार फ़राज़ अहमद और अतहर जमाल खान का चयन हुआ है.
 
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर फरहाना जीनत खान, अहसान और परवेज़ आलम कुल तीन लोगों का सिलेक्शन हुआ है. कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के तौर पर आज़म फातिमा, फ़रीन राणा, सुज़ैन खान, और तौसीब का चयन हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

नायब तहसीलदार के तौर पर सबसे ज्यादा 9 लोगों का चयन हुआ है, जिसमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल है. इसमें मोहम्मद हसीन,रियाज़ अहमद , अज़ीम अहमद,  साहिबा बानो , फ़रज़ंद अली,मोहम्मद हारिस,रूबी अंसारी, एमडी ज़मा शेख, अमजद अली खान के नाम हैं. डिप्टी जेलर के पद पर एक और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पद पर एक उम्मीदवार का चयन हुआ है.
इस तरह कुल 932 में सिर्फ 28 यानी सिर्फ 3 फीसदी उमीदवार मुस्लिम समाज से चयन हुए हैं, जिनमें 8 महिला उम्मीदवार और शेष पुरुष कैंडिडेट्स हैं. 
 
पद और उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट नीचे दी जा रही है. 
  
डिप्टी कलेक्टर
37 0109424 MD गुलरेज़ खान जनरल
असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स)
66 0052521 गुलाम गौश रज़ा मंसूरी UR/OBC
111 0195053 तारिक समद OBC
असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर
1 0053138 आकीब खुर्शीद UR/GEN
3 0421360 फ़राज़ अहमद सिद्दीकी UR/OBC
4 0318501 हुमा प्रवीण UR/OBC
13 0518934 यावर तौफीक OBC
असिस्टेंट. कमिश्नर, इंडस्ट्रीज़
9 0114264 MD सरफ़राज़ आलम UR/GEN
वर्क ऑफ़िसर
8 0421120 फ़राज़ अहमद UR/GEN
20 0509478 अतहर जमाल खान EWS
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफ़िसर
11 0424280 फ़रहाना ज़ीनत खान UR/GEN FEM
13 0441915 अहसान OBC
27 0031506 परवेज़ आलम OBC
कमर्शियल टैक्स ऑफ़िसर
25 0107719 आज़म फ़ातिमा
58 0422080 फ़रीन राणा OBC
70 0094013 सुज़ैन खान EWS
96 0179624 MO TAUSEEB OBC
नायब तहसीलदार
56 0181264 मोहम्मद हसीन यूआर/जनरल
67 0044989 रियाज़ अहमद यूआर/जनरल
90 0109299 अज़ीम अहमद यूआर/जनरल
106 0314289 साहिबा बानो ओबीसी
109 0428820 फ़रज़ंद अली ओबीसी
133 0190144 मोहम्मद हैरिस ईडब्ल्यूएस
149 0157369 रूबी अंसारी ओबीसी
164 0116784 एमडी ज़मा शेख ईडब्ल्यूएस
173 0494476 अमजद अली खान ईडब्ल्यूएस
DEPUTY JAILOR
26 0111404 MD MASHOOQ रजा यूआर/जनरल
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी
1 0322459 बुशरा रहमान
इसी माह 6 मार्च को  संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा का परिणाम भी आया था, जिसमें 1087 सफल उम्मीदवारों में 54 मुस्लिम उम्मीदवार सफल हुए थे. उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है, और यहाँ मुसलामानों की आबादी लगभग कुल आबादी का 20 फीसदी के आसपास है.   
 
इसे भी पढ़ें: UPSC Result 2025: राजा मोहिद्दीन ने रच दिया इतिहास, मुस्लिम उम्मीदवारों में टॉप…इफरा अंसारी भी चमकीं
 
 
.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News