—विज्ञापन—
कुछ टीवी शो सिर्फ मनोरंजन के लिए होते, बल्कि इतिहास बन जाते हैं. ऐसा ही 1987 में आए इस टीवी शो ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया था. यह टीवी शो आने पर सड़के खाली हो जाती थी. गांव का गांव मिलकर यह शो देखता था.
कई टीवी शोज आए, लेकिन 1987 में आए इस भारतीय टीवी शो ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. यह कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण शो है. इसमें भगवान राम के जीवन की पूरी कहानी को विस्तार से बताया गया. यह टीवी शो ने कई रिकॉर्ड तोड़े. (Credit- Pinterest)
रामानंद सागर ने रामायण के कुल 78 एपिसोड्स बनाए. इस शो को लोगों ने सिर्फ टीवी शो की तरह नहीं देखा, बल्कि असल में राम और सीता की कहानी के तौर पर देखा. रामानंद सागर ने भी रामचरित मानस की चौपाईयों का इस्तेमाल करके, हर छोटी बड़ी बारीकियों का ध्यान रखा. (Credit- Pinterest)
इस दौरान यह शो हर रविवार सुबह 9.30 मिनट पर आता था. यह दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था, जिसके टीवी पर आते ही सड़के सन्नाटे से भर जाती थी. रामायण के प्रसारण के समय सभी दुकानें बंद हो जाती थी. बिल्कुल कर्फ्यू जैसे माहौल हो जाता था. (Credit- Pinterest)
लोग इस टीवी शो को देखने के लिए हाथ में पुष्प या पूजा की थाल लेकर बैठते थे. यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आस्था का विषय था. लोग कहते थे कि रामायण का समय आते ही पूरा शहर रुक जाता. परिवार के सदस्य, पड़ोसी सब एक साथ टीवी देखते. (Credit- Pinterest)
यह शो वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित था. अरुण गोविल राम बने, दीपिका चिखलिया सीता बनीं और रविंद्र जैन का संगीत दिल को छू जाता था. हर एपिसोड में भक्ति, त्याग और धर्म की सीख मिलती थी. (Credit- Pinterest)
शुरू में इस शो को 52 एपिसोड बनाने की योजना थी. लेकिन इतनी लोकप्रियता हुई कि इसे बढ़ाकर 78 एपिसोड कर दिया गया. हर एपिसोड में औसतन 4 करोड़ से ज्यादा लोग देखते थे. (Credit- Pinterest)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर एपिसोड को बनाने में कुल 9 लाख रुपए तक का खर्चा आता था. लेकिन प्रसारित होने के बाद दूरदर्शन को हर एपिसोड से करीब 40 लाख रुपये का मुनाफा होता था. उस जमाने में यह बहुत बड़ी रकम थी. शो में असली जानवरों का इस्तेमाल किया जाता था. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in