Feedback
दिल्ली के द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र के मधुविहार इलाके में रविवार देर शाम चाकू बाजी की वारदात में एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हुए. मृतक युवक की पहचान मोहन गार्डन निवासी गोविंदा (30) के रूप में हुई है. गोविंद डिलीवरी बॉय का काम करता था और अपनी पत्नी व 11 साल के बच्चे के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता था. जबकि उसके माता-पिता विपिन गार्डन में रहते हैं.
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम कुछ युवकों ने मिलकर द्वारका के मधुविहार इलाके के अलग-अलग जगहों पर चार युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए. वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची डाबड़ी थाना पुलिस ने इलाके के अलग-अलग जगहों से चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: 11 साल की अनुष्का का मर्डर: BF संग आपत्तिजनक हालत में थी बड़ी बहन, भेद खुलने के डर से छोटी का दबा दिया गला
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. जब कि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है. हालांकि चाकू बाजी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. वही सूत्रों के मुताबिक घटना आपसी विवाद को लेकर बताई जा रही है. जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में दो मुस्लिम व दो हिन्दू युवक घायल हुए हैं. जिसमें एक हिन्दू युवक गोविंद की मौत हो गई. यह घटना इलाके के दुर्गा माता मंदिर के पास हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की.
हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं मिला है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे. जिससे हमले की असली वजह और आरोपियों की पहचान साफ हो सकेगी. फिलहाल डाबड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू