फोन खराब हो गया या डिलीट हो गई WhatsApp चैट? ऐसे मिनटों में मिलेगा बैकअप, ऑन करें ये सेटिंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Whatsapp Chat Backup to Google Drive: आज WhatsApp सिर्फ एक सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप नहीं हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. खास तौर पर WhatsApp पर मौजूद चैट, फोटो और वीडियो अब हमारी डिजिटल यादों की तरह हो गए हैं. इसमें कई लोगों की बरसों पुरानी बातचीत, जरूरी दस्तावेज और खास तस्वीरें इसी में सेव रहती हैं. ऐसे में अगर फोन अचानक खराब हो जाए या चोरी हो जाए तो सबसे बड़ा डर यही रहता है कि कहीं यह सारा डेटा हमेशा के लिए खो न जाए. अच्छी बात यह है कि अगर आपने सही तरीके से बैकअप लिया है, तो नया फोन लेने पर भी आप अपनी पूरी चैट हिस्ट्री वापस पा सकते हैं. इसके लिए बस Google Drive और Google Account का सही इस्तेमाल करना जरूरी है.
बहुत से लोग यह मानते हैं कि WhatsApp उनके मैसेज अपने सर्वर पर सेव करता है, जबकि ऐसा नहीं है. आपकी चैट का बैकअप या तो फोन की मेमोरी में रहता है या फिर Google Drive पर सेव होता है. Google Drive पर बैकअप रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप नया फोन लेते हैं और उसी ईमेल आईडी से लॉगिन करते हैं, तो आपकी सारी पुरानी चैट अपने आप नए फोन में वापस आ जाती है. इस तरह आपको पुराने मैसेज, फोटो या वीडियो ढूंढने की परेशानी नहीं होती.
अब आपकी सारी चैट, फोटो और वीडियो Google Drive पर अपलोड होना शुरू हो जाएंगे.
जब भी आप बैकअप ले रहे हों, तो कोशिश करें कि Wi-Fi का इस्तेमाल करें. इससे मोबाइल डेटा जल्दी खत्म नहीं होगा. इसके लिए Back up over सेटिंग में Wi-Fi only का विकल्प चुनना बेहतर रहता है. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि Google Drive में 15GB तक की स्टोरेज फ्री मिलती है, और WhatsApp का बैकअप भी इसी स्टोरेज का हिस्सा होता है. इसलिए बैकअप लेने से पहले यह देख लेना चाहिए कि आपके ड्राइव में पर्याप्त जगह मौजूद है या नहीं.
सिर्फ बैकअप लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है. WhatsApp में End-to-End Encrypted Backup नाम का फीचर दिया गया है, जिससे आपका बैकअप ज्यादा सुरक्षित हो जाता है. इस फीचर को ऑन करने के बाद Google Drive में सेव बैकअप को बिना पासवर्ड के कोई भी नहीं पढ़ सकता. 
हालांकि इसमें एक बात का ध्यान रखना जरूरी है अगर आप इसका पासवर्ड भूल जाते हैं, तो WhatsApp भी आपका बैकअप रिकवर नहीं कर पाएगा. इसलिए पासवर्ड हमेशा सुरक्षित जगह पर नोट करके रखें.
ये भी पढ़ें- क्या आपको पता है WhatsApp का ये फीचर? वीडियो कॉल में सामने वाले को दिखा सकते हैं पूरी स्क्रीन, जानें कैसे

न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News