1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये CCTV कैमरे, खरीदने से पहले जान लें नियम – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से चीनी मूल के इंटरनेट कनेक्टेड CCTV कैमरों की बिक्री पर सख्त नियम लागू किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर, कंपनियों को उ …और पढ़ें
1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये CCTV कैमरे, खरीदने से पहले जान लें नियम

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जी हां, कल यानी 1 अप्रैल से भारत में चीनी मूल के इंटरनेट कनेक्टेड CCTV कैमरों की बिक्री पर सख्ती लागू की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अब बिना तय सुरक्षा मानकों को पूरा किए कोई भी कंपनी ऐसे कैमरे देश में नहीं बेच पाएगी।
सरकार के नए रूल्स के मुताबिक, CCTV कैमरा बनाने वाली कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स का पूरा डेटा सरकार के साथ शेयर करना होगा। इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करना होगा कि इन डिवाइस से जुड़ा डेटा भारत के बाहर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इन रूल्स को फॉलो न करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर बैन भी लगाया जा सकता है।
साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन नए नियमों से खासतौर पर चीन की प्रमुख कंपनियों जैसे हिकविजन और डाहुआ के इंडियन मार्केट पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इनके कई प्रोडक्ट्स अब नए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के दायरे में आएंगे।
नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी CCTV इक्विपमेंट को सरकारी लैब से टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन लेना होगा। साथ ही डेटा सुरक्षा और लोकल स्टोरेज से जुड़े नियमों का भी पालन करना जरूरी होगा। इसके आलावा कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की भी डिटेल में जानकारी देनी होगी।
सरकार का मानना है कि ये बड़ा कदम देश की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा और सेंसिटिव डेटा के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा। साथ ही, इससे इंडियन ब्रांड्स को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा? 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा सिस्टम, बस जरूरी शर्तें जान लें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News