महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा: जैन संतों ने 'जियो और जीने दो' का संदेश दिया – Dainik Bhaskar

शहर में सकल जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। महावीर जयंती के अवसर पर पुस्तक बाजार स्थित भीडभंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई।
बैंड-बाजे की धुनो और भजनों के बीच भगवान महावीर स्वामी रजत रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा में महिलाएं हाथों में धर्म ध्वजा लिए मंगल गान कर रही थीं, जबकि समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंची, जहां जैन संतों ने प्रवचन दिए। संतों ने ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
सकल जैन समाज के मनीष कोठारी ने बताया कि महावीर जयंती पर एक चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर से शुरू होकर कमल चौक, बारादरी, घंटाघर होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंची, जहां यह धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन शामिल थे।
शोभायात्रा की अन्य तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News