सई नदी बाढ़ क्षेत्र सर्वे के लिए दो करोड़ जारी: IIT रुड़की और सर्वे ऑफ इंडिया को मिली जिम्मेदारी – Dainik Bhaskar

हरदोई। सई नदी के बाढ़ क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए कैनाल विभाग ने दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सटीक पहचान कर भविष्य में राहत और बचाव कार्यों को बेहतर बनाना है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के लिए आईआईटी रुड़की और सर्वे ऑफ इंडिया को एक-एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। ये दोनों संस्थाएं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सई नदी के फ्लड जोन का विस्तृत अध्ययन करेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, सर्वेक्षण शुरू होने के बाद नदी के किनारे बसे गांवों और संवेदनशील इलाकों की मैपिंग की जाएगी। इससे उन क्षेत्रों की पहचान हो सकेगी जहां हर साल बाढ़ का अधिक खतरा रहता है और स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
सई नदी हरदोई जिले में लगभग 185 किलोमीटर तक बहती है। यह उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से गुजरते हुए जौनपुर के राजघाट पर गोमती नदी में मिलती है। इस सर्वेक्षण से न केवल हरदोई बल्कि अन्य संबंधित जिलों को भी बाढ़ प्रबंधन की ठोस रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News